Monday, March 3, 2008

रेड-कैटेगरी शब्द अपमानजनक है


लाल रंग प्रेम का प्रतीक है,उर्जा का प्रतीक है पर विरोध और खतरे का भी संकेतक है। क्या हमारे साथी विभाग और समाज को ख़तरा नजर आते हैं? क्या ये लोग आतंकवादी हैं ? समाज में रेड लाइट एरिया शब्द या रेड रिबन (एड्स) को अच्छी निगाह से नहीं देखा जाता। कोई दिवालिया हो जाता है या पागल हो जाता है तो देश के कुछ हिस्सों में सर पर लाल कपड़ा बाँधने का रिवाज़ है। किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को दूसरों को रेड कैटेगरी का व्यक्ति कहने से बचना चाहिए। किसी टीचर के लिए इस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों की बुद्धि पर केवल तरस ही खाया जा सकता है।सभी टीचर बहुत कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। यह शब्द हटाकर ६० % तक ऐ- कैटेगरी ,९० % तक बी- कैटेगरी तथा इसके ऊपर सी-कैटेगरी लिखना चाहिए। उम्मीद है,सुझाव पोजिटिव माना जायेगा। यूँ हम लोग धर्म युद्ध में विश्वास करते हैं और सामने वाले को सावधान करके ही आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं.......

No comments: